चाइनीस मांझा को लेकर शहर फर्रुखाबाद में कई दिनों से पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को चाइनीस मांझा के विरुद्ध ज्ञापन दिए जा रहे थे कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में आज चाइनीस मांझा से पतंग उडाने बालों को पकड़ने हेतु पुलिस ने शहर में कई जगहों पर ड्रोन उड़ाए सूत्र अनुसार सुनने में आया है कि दो लोगों को पकड़ा भी है जो कि अपनी छतों से चाइनीज मांझे से पतंग उडा रहे थे अन्य लोगों को चिन्हित करके पुलिस कार्रवाई की जा रही है जिसमें विभिन्न विभिन्न जगह पर पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी बराबर की जाएगी शहर में जो चाइनीस मांझा को लेकर प्रदर्शन किया गया हैं उस पर तत्काल पुलिस प्रशासन की ओर से कारवाई बराबर की जा रही है।