GSP NEWS चैनल जैनुल खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन किसान यूनियन के पदाधिकारीयो ने दया ।
पांचाल घाट गंगा पुल के मरम्मत कार्य करने पर इटावा बरेली हाईवे रोड को पूरी तरह वन्द न किया जाए जिससे गन्ना किसानों को चीनी मील रुपापुर गन्ना ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा पांचाल घाट पुल की एक तरफ की रास्ता चालू रखी जाये ,2- ग्राम पंचायत भोजपर में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा निर्वाचित सदस्यो के फर्जी निशानी अंगूठा एवं हस्ताक्षर वनाकर छः समितियों का गठन किया गया और फर्जी बैठकों को दर्शाकर कार्यवाही रजिस्टर पर कोरम पूरा कर सरकारी धन का द्रुपयोग किया गया जिला अधिकारी महोदय ने जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय को जांच के निर्देश दिए जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय फर्रुखाबाद ने कार्यवाही रजिस्टर व ऐजेन्डा रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था जवाब न मिलने पर प्रधान व सचिव को दोषी करार देते हुए श्रीमान जिला अधिकारी महोदय को कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने की मांग की 3- विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्रों में कुछ दबंगों द्वारा अपने पालतू पशुओं को छोड़ कर ग़रीब किसान भाईयों की हजारों बीघा फसलों को चरवाकर नष्ट किया जा रहा है ऐसे लोगो को चिन्हित कर इन लोगो के खिलाफ तत्काल क़ानूनी कार्यवाही करने कृपा करें जिससे गरीब किसानो की फसल को वर्वाद होने से बचाया जा सके ज्ञापन देने वाले सर्वेश सिंह यादव नेताजी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद, डाक्टर प्रदीप कुमार मंडल उपाध्यक्ष कानपुर, केशव पाल जिला महामंत्री, जैनुल खान जिला मीडिया प्रभारी,आकाश यादव जिला महासचिव, गोविन्द सक्सेना तहसील सदर उपाध्यक्ष, मोहम्मद अहमद तहसील महासचिव, विकास कटियार नगर अध्यक्ष कमालगंज अब्दुल कुददूश जिला संगठन मंत्री मुस्ताक खां जिला महामंत्री, सोनपाल ब्लाक सचिव व्रजेश जोशी ब्लाक उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
