GSP NEWS चैनल जैनुल खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद, संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 23/12/2024 जिला मुख्यालय पहुंचकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम जिलाधिकारी महोदय फर्रुखाबाद को संबोधित ज्ञापन जिला अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में दिया गया
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की जान बचाने वाले दिल्ली कूंच कर रहे किसानों पर दमन बंद करने नोएडा ग्रेटर नोएडा के सभी किसानों को लुक्सर जेल से रिहा करने एवं राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति वापस लेने के लिए संघर्ष कर रहे सभी किसान संगठनों से तत्काल वार्ता करने के सम्बन्ध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया दिल्ली कूंच करने वाले किसानों पर दमन बंद करें नोएडा ग्रेटर नोएडा के सभी किसानों को लुक्सर जेल से रिहा किया जाए और दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं सभी किसान संगठन के साथ तत्काल चर्चा करें और 9 दिसंबर 2021 के पत्र में सहमत के अनुसार सभी लंबित मुद्दों का समाधान करें इसी संबंध में सभी पदाधिकारी ने अपना ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा उपस्थित पदाधिकारीगण मनोज कुमार यादव जिला अध्यक्ष, सर्वेश सिंह यादव नेताजी जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु सिंह भूरे प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष डॉ जाकिर हुसैन, मंडल उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ,जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, जिला महासचिव आकाश यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद सनवीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोषी यादव, युवा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ मोनिका त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष युवा अनिरुद्ध यादव, विजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मधु कश्यप, जिला संरक्षक राजेश्वरी देवी ,अनुज कुमार युवा जिला उपाध्यक्ष, प्रियांशु यादव जिला महामंत्री, केशव पाल जिला फर्रुखाबाद
