GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट
केरल पुलिस से जुड़ी एक दुखद घटना में विशेष अभियान समूह (SOG) के एक कमांडो ने आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय कमांडो विनीत, जो माओवादियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा थे, ने मलप्पुरम जिले के अरेकोड पुलिस कैंप में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।यह घटना सोमवार रात हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विनीत छुट्टी न मिलने और अत्यधिक काम के दबाव के कारण तनाव में थे।गर्भवती पत्नी के पास जाने की थी इच्छा वायनाड के रहने वाले कमांडो विनीत पिछले 45 दिनों से लगातार ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी की मांग की थी। हालांकि, अधिकारियों द्वारा छुट्टी मंजूर न किए जाने पर वह मानसिक दबाव का सामना कर रहे थे।
