GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
आज संसद भवन में जो घटना हुई है, जिसमें भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और सांसद मुकेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए हैं संसद परिसर में आज (19 दिसंबर) को जमकर हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को पहले 2 बजे और फिर बाद में कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया।आप को बता दें, कि बाबा साहेब आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करते समय बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट आ गई। इतना ही नहीं बीजेपी के मुकेश राजपूत सांसद फर्रुखाबाद के भी घायल हो गए। घयलों को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायल सांसदों से मिलने के लिए राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और सांसद मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद से मुलाकात की। और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली फदरजंग एन्क्लेव में लगी आग, बुजुर्ग दंपत्ति की जलकर मौत इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद जोशी ने आरएमएल अस्पताल में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत से मुलाकात की। उन्हें इंडिया अलायंस के सांसदों के साथ धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगने के बाद यहां भर्ती कराया गया है। इंडिया अलायंस और एनडीए के दोनों सांसद बीआर अंबेडकर को लेकर अपना-अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा सांसदों के साथ हुई धक्का-मुक्की की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी गई। जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और दोनों घायल सांसदों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद जोशी ने अस्पताल पहुंचकर भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और सांसद मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद से मुलाकात की।
