फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन 2026 बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंच का संचालन सुधीर कुशवाहा ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवर दयाल मौर्य ने की कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में भागीरथ बौद्ध द्वारा प्रस्तुत गीतों ने समां बांध दिया और उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को “समाज शिरोमणि सम्मान” से अलंकृत किया गया, जिसमें पगड़ी, पंचशील पट्टिका, सम्मान पत्र, अशोक स्तंभ एवं भगवान बुद्ध का चित्र भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य जी, रघुवर दयाल मौर्य जी, लाला विजय बहादुर कुशवाहा जी उपस्थित रहे एवं सत्यदेव कुशवाहा एडवोकेट, कामरेड कर्मवीर शाक्य किसी कारणवश उपस्थित नही हो सके कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। रौनक शाक्य, अभिलाष कुशवाहा, दिव्यांश और पल्लवी कुशवाहा,अर्चना शाक्य सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक सुशील शाक्य, कैप्टन प्रभात शाक्य (जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी), इंजीनियर अवनीश शाक्य, रघुवर दयाल मौर्य, गयादीन शाक्य (मैनपुरी), अशोक कुमार मौर्य (कायमगंज), राजवीर सिंह शाक्य (एडवोकेट), सुरेश चंद्र बौद्ध (राष्ट्रीय अध्यक्ष YBS), सुनील दत्त शाक्य (एडवोकेट), देशराज शाक्य, विपिन सैनी, प्रेमचंद शाक्य (कम्पिल), भूपेंद्र सिंह शाक्य रिटायर्ड एसआई, हरीराम शाक्य (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर), जगदीश सिंह शाक्य(संस्थापक पंचशील बुद्ध विहार),आदित्य विक्रम सिंह शाक्य ने शासन से एक करोड़ की धनराशि मिलने की बात कही जिसका निर्माण मार्च के अन्त तक शुरू होने की बात कही। एवं अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर व्यक्ति को कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा ले सकें। बच्चों के अंदर महापुरुषों के आदर्शों को विकसित करने, अच्छे विचारों से संघर्ष करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता और जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष YBS सुरेश बौद्ध ने लोगों को जागरूक करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने, प्राकृतिक आहार अपनाने और जंक फूड से बचने की सलाह दी। वहीं कैप्टन प्रभात शाक्य ने समाज को शिक्षित और संगठित होने का आह्वान किया। गयादीन शाक्य ने युवाओं को समाज जागरूकता और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में तथागत सामाजिक समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह शाक्य, संतोष कुमार शाक्य जिला सचिव, सुधीर कुशवाहा, बेचेलाल शाक्य उर्फ बेचैन, इंजीनियर अवनीश कुमार शाक्य, डॉ भोजराज सिंह शाक्य, अखिलेश शाक्य, संजीव शाक्य पूर्व प्रधान, वेदराम शाक्य ,डॉ धर्मवीर सिंह शाक्य नगर मीडिया प्रभारी, रामऔतार शाक्य आढ़ती, लालाराम शाक्य, नरेंद्र शाक्य सदस्य जिला पंचायत, प्रवेश शाक्य, पंकज कुमार, हिमलेश शाक्य अध्यापिका, गीता शाक्य संतोष कुमार शाक्य उर्फ हेमंत शाक्य, शिवकुमार शाक्य अध्यापक, विजय सिंह शाक्य, आकाश शाक्य, अर्पित शाक्य संपादक INDC नेटवर्क, संजय सिंह, देवकीनंदन शाक्य, रोहित कुशवाहा आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में मंच पर उपस्थित पत्रकारों को विधायक सुशील शाक्य द्वारा सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और समाज के समग्र विकास के लिए एक प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

