GSP न्यूज़ चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के निवास पर विस्फोट
कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के नाला मच्छरट्टा में समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक विजय सिंह के निवास पर अचानक हुए तेज विस्फोट धमाके से हड़कंप मच गया

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना में घायल होने वालों में भैया लाल चौहान निवासी सिंधी कॉलोनी, पूर्व विधायक के पुत्र अविनाश उर्फ विक्की व अभिषेक उर्फ सिक्की, राशू शुक्ला पुत्र वीरेंद्र और इशू चौरसिया निवासी नाला मछरटटा,रामबीर यादव पुत्र अजय यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं भैया लाल चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है वहीं वाकी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आशुतोष कुमार जिला अधिकारी एवं आरती सिंह पुलिस अधीक्षक व कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस बल सहित तत्काल मौके पर पहुंचे जहां प्रशासन द्वारा जाच पड़ताल की गई यह धमाका कैसे हुआ इस संबंध में फॉरेंसिक टीम सहित कई यूनिट टीम जांच पड़ताल मे जुटी है अभी स्पष्ट नहीं किया गया यह धमाका कैसे हुआ किस कारण हुआ इसकी कोई सूचना अभी नहीं मिली है



