GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद जनपद के पत्रकार बंधुओं के सम्मान एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी 2026 रविवार को एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के सक्रिय, समर्पित एवं निष्पक्ष पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा जाएगा कार्यक्रम के आयोजक एवं पत्रकार साथी अरविंद शुक्ला ने जनपद के समस्त पत्रकारों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी माध्यम चाहे वह संदेश, सोशल मीडिया या अन्य पत्रकार साथियों के माध्यम से आपको इस कार्यक्रम की सूचना प्राप्त हुई हो, तो कृपया इसे औपचारिक निमंत्रण मानते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं।उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्तता के कारण यदि सभी पत्रकार साथियों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर आमंत्रित करना संभव न हो पाए, तो कृपया इसे असुविधा न मानें और बिना किसी संकोच के सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है 22 फरवरी समय दोपहर 2:00 बजेस्थान खानपुर पंचायत घर, पांचाल रोड, फर्रुखाबाद अंत में आयोजक ने कहा कि आप सभी की उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता होगी और यही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा सभी पत्रकार साथियों से सादर अनुरोध है कि समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और अपने साथी का उत्साहवर्धन करें।