GSP न्यूज़ चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
केंद्रीय बजट पर चर्चा की फर्रुखाबाद के भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता ने फर्रुखाबाद केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास , सबके प्रयास के संकल्प को साकार करते हुए सभी परिवारों, समुदायों धर्म और सभी क्षेत्रों को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए भागीदारी प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है मुकेश गुप्ता ने बताया कि आजकल के युग में टेक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में चाहे वह हमारा दैनिक कार्य क्षेत्र हो या बड़े-बड़े व्यावसायिक क्षेत्र में डाटा को स्टोर करने के लिए पढ़ने वाली जरूरत क्लाउड स्टोरेज” को बढ़ावा देने के लिए उन बहुराष्ट्रीय कंपनियों को जिनके डाटा सेंटर हमारे भारत में स्थापित करके पूरे विश्व में अपनी सेवाएं देने वाली ऐसी कंपनियों को कर टैक्स की छूट प्रदान करके आईटी क्षेत्र को और विकसित करने का प्रयास किया गया है उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के लिए पहले हम दूसरे देशों से आयात पर निर्भर करते थे, उस समय हमारा उत्पादन इस क्षेत्र में बहुत कम हुआ करता था ।इसीलिए क्रमशः हर बजट में इस क्षेत्र में प्राथमिकता बढ़ाते हुए इस बार भी” इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 योजना” शुरू की गई है इसके तहत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के उद्योग के लिए एक बहुत बड़ा फंड 40000 करोड रुपए आवंटित करना एक अच्छा कदम है।उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारे उत्तर प्रदेश के विकास को अच्छी गति देने के लिए बनारस रेलवे स्टेशन को भारत के साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल किया है इसमें दिल्ली से बनारस और बनारस से सिलिगुड़ी रेल मार्ग शामिल किए गए हैं ।इससे हमारे प्रदेश में इन रेल मार्गों के विकसित होने से कई शहरों की कनेक्टिविटी सरल होगीऔर इससे आवागमन में समय की बचत होगी और इससे यहां उद्योगों को राहत मिलने के कारण उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षित होगा। भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का प्रावधान करके हमारे देश की पुरानी आयुर्वेदिक पद्धति को सरकार निरंतर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं के लिए देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल जिले की उच्च शिक्षण संस्था, जो की विज्ञान तकनीक से संबंध हो, खोला जाएगा यह एक प्रशंसनीय कदम है पूंजीगत खर्च में पिछले बजट की तुलना में 9% अधिक आवंटित करके देश का इंफ्रास्ट्रक्चर गतिशील होगा । इससे हर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे तथा कनेक्टिविटी बेहतर होगी जो उद्योगों के विकास के लिए जरूरी भी है। मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष फोकस होने से भी देश में बेरोजगारी कम होगी इस बजट से फर्रुखाबाद जिले के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा इसके बारे में मुकेश गुप्ता ने बताया कि फर्रुखाबाद के जरदोजी और कपड़ा छपाई उद्योग के लिए विशेष राहत के रूप में कोरियर के द्वारा निर्यात किए जाने वाले माल की कीमत मूल्य सीमा जो पहले 10 लाख रुपए हुआ करती थी इस सीमा को अब समाप्त कर दिया गया है इससे हमारे जिले के एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा मिलेगा औरl छोटे-छोटे निर्यातकों का समय ,कागजी कार्यवाही और कोरियर खर्चे में बचत होगी जो कि वैश्विक टैरिफ बार को देखते हुए एक सराहनीय कदम होगा जिससे हमारे निर्यात में वृद्धि होगी।उन्होंने बताया कि जैसी की उम्मीद थी कि 2025 में बड़े जीएसटी रिफॉर्म के द्वारा जीएसटी में पहले से ही छूट दी जा चुकी थी और पिछले बजट में व्यक्तिगत करदाताओं को बड़ी छूट प्रदान की जा चुकी थी तो इस बार कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं थी अतः इस बार प्रत्यक्ष कर में कोई विशेष छूट दी भी नहीं गई है