GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
आज आदर्श थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद में 77 वे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज 26 जनवरी सुबह 9:00 बजे आदर्श थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद थाना अध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में 77 वे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ थाना पुलिस समस्त स्टाफ ने मनाया वही झंडा रोपण किया गया इस दौरान थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि आज गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारत के संविधान के लागू होने की याद में मनाया जाता है, जो 26 जनवरी 1950 को हुआ था 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना और पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी- यह दिन भारत की स्वतंत्रता और संविधान के महत्व को दर्शाता है।यह दिन भारत की विविधता और एकता को प्रदर्शित करता है यह दिन भारत के नागरिकों को अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाती हैं इस दौरान थाना में सभी के लिए पकोड़े और कॉफी का भी इंतजाम किया गया