सुभाष चंद्र बोस की 129वी जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई फर्रूखाबाद आज 23 जनवरी को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वी जयंती के अवसर पर फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर द्वारा भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया