GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद,23 जनवरी को मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 23.01.2026 को जेम पोर्टल पर सुचारू रूप से शासकीय क्रय किये जाने हेतु क्रेता विभागों के प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर समस्त आहरण वितरण अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जेम प्रकोष्ठ से प्रशिक्षण कराये जाने हेतु श्री अंकित शुक्ला उपस्थित हुये। क्रेता विभाग द्वारा जेम पोर्टल क्रय से सम्बन्धित समस्त शानादेशों की जानकारी साझा की गयी एवं सम्बन्धितों के प्रश्नों का समाधान किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विभाग में उपयोग होने वाली समस्त वस्तुओं/सेवा/सामग्री को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी मौजूद रहे।
