GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
आज 18 जनवरी को श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय फर्रुखाबाद के आदेश के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में चौकी नखास प्रभारी इमरान फरीद द्वारा नवनीत बाजपेयी उर्फ़ कृष्णगोपाल बाजपेयी पुत्र रामनरेश बाजपेयी निवासी मोहल्ला दरीबा पश्चिम घोड़ा नखास कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद को 06 माह की अवधी के लिए जिला बदर घोषित किया गया है।जिसके अनुपालन में संबंधित नवनीत बाजपेयी उपरोक्त को उक्त आदेश से अवगत कराते हुए 06 माह के लिए जनपद की सीमा से नियमानुसार माननीय न्यायालय के आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए जनपद शाहजहांपुर की सीमा में डुगडुगी बजाकर रवाना किया गया
