सीता मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर खबरों की दुनिया तक सबसे ज्यादा चर्चा फर्जी IAS ललित किशोर की हो रही है. जी हां, वहीं ललित किशोर जिसको गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बतातें चलें पकड़ा गया फर्जी आईएएस कोई छोटामोटा धोखेबाज या सिर्फ ठग नहीं था बल्कि उसके जो-जो कारनामें है उन्हें सुनने वाले भी दंग रह जाएंगे. 500 करोड़ का ठेका दिलाने की एवज में बिहार के ठेकेदार से 5 करोड़ की ठगी करने वाले फर्जी आईएएस ललित किशोर का अब जो खुलासा हुआ है, वह बेहद ही चौंकाने वाला है. बताया जा रहा है कि फर्जी IAS की 4 गर्लफ्रेंड थी. आइए जानते हैं पूरा मामला.
दरअसल, पुलिस की जांच में सामने आया कि ठगी में महारत हासिल यह फर्जी आईएएस बेहद ही अय्यास और काफी दिलफेंक किस्म का था. इसने यूपी और बिहार में अपने प्रेम के जाल में चार लड़कियों से फंसाया और प्यार का झांसा देकर रिश्ते बनाए, जिनमें से तीन युवतियों के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है. दिलचस्प है की किसी को भी उसकी असलियत का अंदाजा नहीं था. पुलिस पूछताछ में जब लड़कियों से बात हुई, तो सभी ने अपनी आपबीती बताने के साथ ही चौंकाने वाली कहानी सुनाई.
