GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद ब्राह्मण समाज द्वारा आईएएस का पुतला फूंककर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा मध्य प्रदेश सरकार के आईएएस कृषि विभाग उपसचिव संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ विवादित बयान देने पर फर्रुखाबाद के ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हो गए उन्होंने आईएएस का पुतला फूंककर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उसके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु मांग की आईएएस संतोष वर्मा नें कहा था कि आरक्षण का लाभ एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य तक सीमित होना चाहिए, जब तक कि कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को न दे दे या उससे रिश्ता न जोड़ ले। यह बयान आनें के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश आ गया फर्रुखाबाद लाल दरवाजे पर ब्राह्मण समाज के लोगों नें आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंक दिया इसके साथ ही संतोष वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा विमलेश मिश्रा, अनुज दुबे,सौरभ मिश्रा, अभिषेक दुबे, विजय शुक्ला, सुमित शुक्ला, शनि मिश्रा,अमन दुबे, अंकित दीक्षित, नवीनं मिश्रा, शिवेंद्र वाजपेयी, अनमोल पाण्डेय, संजय पाठक ,राजेश मिश्रा, आशीष द्विवेदी, अजय दुबे अज्जू, विपिन अवस्थी संतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे