फर्रुखाबाद आवास विकास में अतिक्रमण हटाओ चला अभियान चलाया गया फर्रुखाबाद थाना कादरी गेट क्षेत्र के आवास व विकास कालोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया वहीं सड़क पर अतिक्रमण किये दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया जेसीबी नें दुकानों व मकानों के सामने किये गये अतिक्रमण को हटाया गया है आवास विकास लोहिया तिराहे से अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश अनुसार भारी पुलिस बल के साथ शुरू हुआ अभियान सड़क के दोनों तरफ चला लोहिया अस्पताल के सामने से होकर वन विभाग व डायमंड पैलेस के सामने से होकर लोहिया तिराहा पर पंहुची जेसीबी वहीं जेसीबी नें प्रतिष्ठानों के आगे रखे खोखे, बोर्ड, टीन सेड आदि ध्वस्त कर दिए आवासविकास अधिकारियों व पालिका कर निर्धारण अधिकारी में नोक झोंक भी हुई अतिक्रमण अभियान के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी राजन लाल कमल ने आपत्ति की राजन लाल नें कहा जो बोर्ड पालिका के तोड़े जा रहे है वह सरकारी है और उनका कर भी जमा होता है, लेकिन आवास विकास परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार आवास विकास मिस्त्री लाल यह माननें को तैयार नही हुए कर, निर्धारण अधिकारी राजन लाल कमल को धक्का देकर आगे जानें को कहा, जिस पर कर निर्धारण अधिकारी भडक गये और उन्होंने सहयोग करनें को मना कर दिया कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि आवास विकास नें उनके काफी प्रचार बोर्ड तोड़ दिये जिससे लगभग 12 लाख रूपये का नुकसान हुआ है उन्होंने आवास विकास को नोटिस देनें की बात भी कही है फिलहाल कार्रवाई जारी रही।