फर्रूखाबाद,18 सितंबर 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति ग्रामीण की बैठक का आयोजन किया गया
GSP न्यूज चैनल आमिर खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद,18 सितंबर 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति ग्रामीण की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य वित्त आयोग में उपलब्ध धनराशि में से 97.67 प्रतिशत व 15वे वित्त आयोग में 90.28 प्रतिशत भुगतान हो गया है, जिलाधिकारी द्वारा 22 सितंबर तक पूरा भुगतान कराने के निर्देश दिये, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के मात्र 292 आवेदन लंवित है जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का तत्काल सत्यापन कराने के निर्देश दिए, डी0 पी0 आर0 ओ0 ने बताया कि ओ0डी0एफ0 प्लस घोषित गाँवो में से 97.46 प्रतिशत का सत्यापन हो गया है, कुल चयनित 580 आर0आर0सी0 में से 568 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0 व संवंधित मौजूद रहे।