GSP NEWS चैनल आरिफ खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद/ कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ पर चोरी की 21 बाइके बरामद की गई है।
कोतवाली कायमगंज प्रभारी निरीक्षक राम औवतार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्राह पहाड़पुर निवासी हिमांशु शाक्य पुत्र पन्नालाल एवं जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के ग्राम किशनपुर निवासी अंकित यादव पुत्र श्याम सिंह व उनके दो साथी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अंकित के पास 315 बोर का तमंचा 2 कारतूस खोखा और मास्टर चाबी बरामद हुई।पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ पर ग्राम नरैनामऊ पुल के वायी ओर नहर विभाग के खंडहर से चोरी की 13 बाइके बरामद की। पुलिस ने हिमांशु की निशानदेही पर उसके गांव में पुलिस को वहां 8 बाइके मिली। पुलिस को वहीं पर एक रेती भी मिली हिमांशु ने पुलिस को बताया कि मै इसी रेती से चोरी किए गए इंजन के चेचिस नंबर मिटा देता था इसी मुकदमे की जांच में हिमांशु अंकित व उनके साथियों नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उक्त बरामद 21 बाइकों को जनपद फर्रुखाबाद के अलावा जनपद एटा और कन्नौज से चुराई गई है अभियुक्तों से यह पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और कहां-कहां बाइके चुराकर किसको बेची है। आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 30 हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
