उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में युवक द्वारा चलती स्कॉर्पियो पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-9 हाईवे पर युवक ने गाड़ी स्टार्ट कर स्टेरिंग छोड़ दिया और फिर बोनट व छत पर चढ़कर स्टंट किया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन उसने अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल दी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर 28,500 रुपये का चालान काटा और उसकी तलाश शुरू कर दी है।