सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिवस मनाया गया
आज समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष श्री राघव दत्त मिश्रा के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री
अखिलेश यादव जी का 52 वां जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम सेवक यादव एवं संचालन रजत क्रांतिकरी ने किया सर्वप्रथम बैठक में जन्म दिवस के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे रामसेवक यादव जी,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दिकी शमसाबाद नगर पालिका अध्यक्ष नदीमफारुखी,अभिशेक सिंह सिक्की,प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र यादव,पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर,नागेंद्र शाक्य, यूनुस अंसारी,प्रदीप यादव नदौरा,जहांन सिंह लोधी जिला महासचिव,पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने केक काटकर मनाया बैठक में उपरोक्त लोगों के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस के मौके पर यह शपथ ली कि हम सभी लोगों को 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मजबूत करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है बैठक में महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा मा0 अखिलेश यादव जी जैसा सरल और सौम्य, एवं प्रदेश का सबसे बड़ा विकास पुरुष नेता प्रदेश छोड़िए देश में नही हैं, उन्होंने अपनी सरकार में कार्यो की लकीर इतनी बड़ी खींच दी है कि भाजपा उस लकीर को कभी छू भी नही पाएगी,भाजपा सरकार यह जान ले की उत्तर प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि 2027 में विकास पुरुष माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है