GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
आज फर्रुखाबाद जिले में हुई तेजरफ्तार से बारिश लोगों को भीषड़ गर्मी से मिली राहत
आज २९ जून रविवार को मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती, बरेली, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपु कन्नौज और फर्रुखाबाद समेत 39 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है अब मॉनसून ने रफ्तार तेज कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है उसी के चलते आज जनपद फर्रुखाबाद में दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:45 तक बादल झमाझम बरसे एक घंटा 45 मिनट तेज रफ्तार से बारिश हुई वहीं आकाश बिजली भी गरज के साथ कड़की भीषड़ गर्मी से लोगों को राहत मिली बच्चे बड़े और महिलाएं बारिश के पानी में खूब जमकर नहाए मोहल्लों की गलियां व कुछ इलाकों में पानी काफी भर गया