दूसरे दिन भी फर्रुखाबाद के ,पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को खनन माफिया द्वारा ट्रेक्टर से कुचलकर मारने की धमकी देने का पुलिस ने नहीं लिख मुकदमा।
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद । पुलिस प्रशासन ने पीढ़ित पत्रकार का दूसरे दिन भी नहीं लिखा मुकदमा पत्रकारों में जिससे भारी रोष व्याप्त है, बताते चलें घटना शुक्रवार की है पत्रकार अरविन्द शुक्ला अपने साथी पत्रकार विपिन चौहान के साथ बड़ी मात्रा में हो रहे अवैध खनन की जानकारी होने पर खबर लेने की गरज से अमेठी जदीद की तरफ जा रहे थे। पत्रकारों की गाड़ी जैसे ही हो रहे खनन के रास्ते पर पहुंची तो सामने से मिट्टी खनन कर लाई जा रही ट्रेक्टर ट्रॉली सामने से आती दिखी तो उपरोक्त पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने मिट्टी खनन से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली के चालक से रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रेक्टर अरविन्द शुक्ला के चार पहिया गाड़ी के सामने रोक दिया। पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने मिट्टी खनन के बारे में चालक से जानकारी करनी चाही कि मिट्टी खनन की परमीशन है या यूं ही चोरी छिपे खनन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। ट्रेक्टर चालक ने बताया कि मुझे सिर्फ इतनी जानकारी है कि मिट्टी खनन समरजीत कटियार द्वारा करवाया जा रहा है। पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने मिट्टी खनन से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली का वीडियो बनाना शुरू किया तो ट्रेक्टर चालक आग बबूला होते हुए धमकी देने लगा और बोला तुम ज्यादा फोटो वीडियो बनाते हो गाड़ी सहित तुम्हे कुचल देंगे हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा तुम अपनी जान से हांथ धो बैठोगे। ट्रेक्टर चालक का इरादा भांपते हुए पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने पुलिस प्रशासन को फोन किया जब मदद नहीं मिली तो पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने उपजिलाधिकारी सदर को फोन किया तब जाकर पुलिस के कानों में जूं रेंगी । घटना स्थल पर पंचालघाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे उन्होंने खनन माफिया समरजीत कटियार को हिरासत में ले लिया और पंचालघाट चौकी लेकर जाने लगे जब उनसे मिट्टी खनन से भरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली को साथ ले जाने को कहा तो उन्होंने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और समरजीत कटियार को पंचालघाट चौकी पर लेकर पहुंच गए। पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा को प्राथना पत्र देकर अपने ऊपर जान लेवा हमले की धमकी के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की तो चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी कादरीगेट अमोद सिंह फैसला लेंगे हमने आपकी तहरीर ले ली है इसे हम थाना प्रभारी कादरीगेट अमोद सिंह को देंगे मुकदमा पंजीकृत करने का फैसला वह ही लेंगे। पत्रकार अरविन्द शुक्ला ने थाना प्रभारी कादरीगेट अमोद कुमार सिंह से दूरभाष पर बात कर मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई प्रभारी ने जवाब दिया कि प्रार्थना पत्र की जांच कराई जाएगी यदि मामला सही पाया गया तो मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी जांच की बात सुन पत्रकार ने साक्ष्य के तौर पर प्रभारी को बताया कि मेरे पास वीडियो फोटो उपलब्ध है। आप देख सकते हैं पत्रकार अरविन्द शुक्ला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस संबंध में साथी पत्रकार विपिन चौहान का कहना है कि खनन माफियाओं के प्रति इतना सॉफ्ट रवैया साफ गवाही दे रहा है कि दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल ही काली है। जब आज जनपद के माने जाने पत्रकार अरविन्द शुक्ला जो हमारे पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हैं अभी कुछ महीनों पूर्व ही की तो बात है खनन माफियाओं ने नवाबगंज थाने पर तैनात पुलिस जबान की ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। अगर पुलिस प्रशासन अपने जवान की हत्या को पूरी गंभीरता से लेता तो पूरे जनपद में एक भी खनन माफिया नहीं पनपता। आए दिन अखबारों में खबरें आती रहती हैं कि फलां जगह फलां पत्रकार की बेरहमी से माफियाओं द्वारा हत्या कर दी गई क्या जनपद की पुलिस यहां भी वो इंतजार नहीं कर रही है। मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है आज हमारे जिला अध्यक्ष के साथ घटना घटी कल हमारे किसी और साथी पत्रकार के साथ घटना हो सकती है। इस लिए इस मामले को पत्रकार बिरादरी हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी जनपद के सभी पत्रकार साथी पत्रकार अरविन्द शुक्ला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। मामला चाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले जाना पड़े हम सभी पत्रकार साथी कमर कस चुके हैं। अगर रविवार तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ तो सभी साथियों सहित लखनऊ कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे। उधर खनन अधिकारी द्वारा अभी तक खनन माफिया के मौके पर खनन कर रहे चार ट्रैक्टर एक मशीन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उप जिलाधिकारी सदर खनन अधिकारी थाना प्रभारी कादरी गेट सभी के संज्ञान में मामला होने के बाद भी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह बात जिलेभर में एक चर्चा का विषय बन गई है।