GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
उपाध्यक्ष ले. जे. योगेंद्र डिमरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जनपद की तीनों तहसीलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास किया
फर्रुखाबाद,26 जून 2025, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास (State Level Mock Exercise) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह अभ्यास प्रदेश के 44 जनपदों की 118 बाढ़ संभावित तहसीलों में एक साथ किया गया। प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष ले. जे. योगेंद्र डिमरी ने जनपद फर्रुखाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जनपदों के कार्यवाही की समीक्षा किया एवं बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ की आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय, संसाधनों की तत्परता एवं ग्राम से राज्य स्तर तक की प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण करना था मुख्य गतिविधियाँ: सुबह 9:00 बजे से सभी जिलों के DEOC और तहसीलों से जुड़ने के बाद। 9:30 बजे से कार्यवाही शुरू की गई। जनपदों ने बाढ़ आने के कारण गांवों के जलमग्न होने, लोगों के पेड़/छतों पर फंसे होने, नकली समाचार व अफवाहों, नाव पलटना, पुल और सड़कों के टूटने जैसी 5 प्रमुख परिदृश्यों (Scenarios) पर कार्यवाही की राहत शिविर, बाढ़ चौकी, फील्ड हॉस्पिटल की व्यवस्था का भी प्रदर्शन किया गया योजना भवन लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर रवींद्र गुरुंग के द्वारा सभी जनपदों एवं तहसीलों के गतिविधियों का संचालन कराया गया अभ्यास में जिलों के प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, NDRF/SDRF एवं अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रह प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष जनपद में भौतिक रूप से उपस्थित होते हुए जनपद की दो तहसील फर्रुखाबाद और अमृतपुर के चाचूपुर जटपुरा और कटरी धर्मपुर की कार्यवाहियों का निरीक्षण भी किया अंतिम सत्र में माननीय उपाध्यक्ष महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों द्वारा की गई मॉक अभ्यास की समीक्षा, अनुभवों, खामियों एवं सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा किया यह अभ्यास राज्य की आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम रहा, जिससे वास्तविक आपातकाल में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके इस अवसर पर मा0 उपाध्यक्ष के साथ प्रशान्त कुमार प्रोजेक्ट एक्सपर्ट यूपीए सडीएमए, आपदा विशेषज्ञ फर्रुखाबाद आयुष्मेंद्र परिहार व सभी संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।