दरिंदगी,कट्टरता और अराजकता के खिलाफ ब्लॉक बावन में होगा रावण दहन, रामलीला के बाद फूंका जाएगा लंकेश का पुतला
प्रभु श्रीराम आज करेंगे अहंकारी रावण का वध, मेला मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब; लगेंगे जयकारे लगाने वालों के नारे
GSP NEWS चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट 
जिला हरदोई बावन ब्लॉक बावन में चल रही रामलीला मैदान में आज शुक्रवार को रावण वध लीला का आयोजन होगा।दरिंदगी, कट्टरता और अराजकता के खिलाफ एकजुटता की थीम पर रावण का दहन होगा। रामलीला मैदान में 50 फीट का रावण जलेगा। भव्य आतिशबाजी होगी। रामलीला मैदान में राम और रावण युद्ध में असत्य की पराजय होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अग्निबाण से रावण दहन के दौरान वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजेगा। रामलीला समिति की ओर से मेला मैदान में विशाल मेले का आयोजन किया गया है। मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रहेंगी।।
