एक घटना जौनपुर जिले से कबरेज की गई है जहां दसवीं कक्षा की परीक्षा देने आई छात्राओं से बुर्का उतरवाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। चूंकि उन्हें बुर्का पहनकर अंदर जाने की
अनुमति नहीं थी, चार छात्राएं बिना परीक्षा दिए घर लौट गईं यह घटना खडोली के सर्वोदिया इंटर कॉलेज में हुई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले पर चर्चा छिड़ गई है। एक छात्रा के पिता ने अपनी बेटी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उसे भविष्य में हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी गई तो वह इसके लिए उपस्थित नहीं होंगी। सभी छात्राओं का संबंध खेतीसराय में स्थित मॉडर्न कनोंवेंट स्कूल से है।