GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद आज एक अज्ञात वाहन की ज़ोर दार टक्कर से मासूम बच्चे की मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार
कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम नगर पंचायत खिमसेपुर विद्यावती नगर निवासी परशुराम का 8 वर्षीय मासूम पुत्र हिमांशु अपने पिता को खाना देने घर आ रहा था परशुराम मजदूरी का कार्य करते है उसी समय एक अज्ञात वाहन नें मासूम बच्चे को ज़ोर दार टक्कर मार दी वहीं मासूम बच्चा बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे मौके पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ उन्होंने जांच पड़ताल की कोतवाल सब के सहयोग से घायल हिमांशु को डायल 108 से सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया जहां डा. मोहित यादव नें मासूम हिमांशु को मृत घोषित कर दिया हिमांशु की मौत की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मच गयी मृतक की माँ ममता का और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया ।