GSP NEWS चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹8,08,736 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष से 9.8% अधिक है। इसमें कृषि, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3 करोड़ किसानों को ₹79,500 करोड़ की धनराशि डीबीटी से हस्तांतरित की गई। राज्य में 4 नए एक्सप्रेस-वे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी और साइबर सुरक्षा अनुसंधान पार्क की स्थापना होगी। 92,000 नई नौकरियों के सृजन की योजना है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी, स्मार्ट कक्षाएं और अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग सुविधाएँ दी जाएँगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को सर्वांगीण विकास का आधार बताया और विपक्ष पर निशाना साधते हुए इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बताया।