GSP NEWS चैनल आरिफ खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का निरीक्षण किया गया फर्रुखाबाद आज 18 फरवरी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी व आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ अंतर्गत श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा मेले में आने बाले श्रद्धालुओं की संख्या व उनको होने बाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाहर के राज्यो व जिलो से आने बाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिये जिलाधिकारी कहा कि नाव , नाविक व गोताखोरों नाम व मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार करवा कर हर संवंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाये,मेला क्षेत्र में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जाये, पीने के पानी के लिये टैंकर लगवाये जाये, मोबाइल शौचालय लगाने के निर्देश, दिए घाट तक रास्ता सही कराने के निर्देश, दिए घाट पर बैरिकेडिंग कराने व लाइटिंग कराने के लिये प्रधान को निर्देशित किया,आवागमन के लिए एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रृंगी ऋषि के मंदिर पहुँचकर दर्शन व पूजन किया गया व मंदिर मार्ग की लाइट सही कराने व आवश्यकतानुसार और लगवाने के लिये निर्देशित किया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी प्रभारी निरीक्षक थाना कमालगंज व संबंधित कर्मचारी आदि साथ मौजूद रहे।