GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजला मई में आज दोपहर अचानक टूटे विद्युत के तार की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी को दिए सूचना के ही अंतिम संस्कार कर दिया जानकारी अनुसार, ग्राम रजला मई निवासी अंकेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र अभिजीत उर्फ गोलू अपने घर के तीसरे कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कमरे में लगी विद्युत केबल टूटकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया।
करंट लगते ही मासूम ने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां, जो दूसरे कमरे में काम कर रही थी, दौड़कर पहुंची तो मासूम बच्चे को देखकर चीख पड़ी। घटना की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह बच्चे को करंट से अलग किया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल कस्बे के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।