GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
आज शनिवार को शहर फर्रुखाबाद के बाजार में मांझे, पतंग की खूब खरीदारी हुई दुकानों पर सजी पतंगें हर कलर की देख कर युवाओं और बच्चों को लुभा रही थी वसंत पंचमी पर्व पर हर धर्म का व्यक्ति हर्षोल्लाह के साथ बसंत पंचमी मानता है और खूब जमकर पतंग उड़ा कर लुप्त उठना है कई लोगों ने वसंत पंचमी आने से पहले ही पतंगें उड़ाना भी शुरू कर दी थी इस पर्व को लेकर युवाओं और बच्चों में काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। पूरे साल भर बाद यह पर्व आता है, जिसमें जमकर पतंग उड़ाने का लोगों को मौका मिलता है। बाजार में इस बार एक रुपये से लेकर 50 रुपये तक की कीमत वाली पतंगें बिक रही हैं। दुकानदारों के अनुसार कपास के दामों में बढ़ोत्तरी से धागा और मांझा की कीमतें पांच से दस फीसदी बढ़ गईं हैं। 900 मीटर धागे वाली डोर की रील 40 से बढ़कर 45 रुपये हो गई और मांझा चरखी भी करीब 20 रुपये बढ़कर क्वालिटी के अनुसार 70 से 150 रुपये में बिक रही है। कल सुबह से ही लोग अपनी-अपनी छत पर चढ़कर पतंग बाजी करेंगे और पतंग उड़ाने का लुप्त उठाएंगे वहीं प्रशासन की भी सख्त नजर रही चाइनीस मांझा को लेकर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति चाइनीस मांझा के साथ पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई उसके विरुद्ध की जाएगी