GSP NEWS चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट 
हरदोई में बिना पंजीकरण चल रहें अवैध अस्पतालों के संचालन का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में धड़ले से अवैध अस्पताल लगातार संचालित हो रहे हैं। अस्पतालों के साथ-साथ जनपद में मेडिकल स्टोर भी मनमानी पर आतुर हैं। हरदोई जनपद के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहे हैं।कई बार इन मेडिकल स्टोर अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही भी की गई है, लेकिन उसके बाद भी जनपद में बदस्तूर अवैध अस्पतालों और मेडिकल स्टरों के संचालन का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कटियारी क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों व एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर उसे सीज किया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जनपद में हड़कंप मच गया है। जनपद में संचालित हो रहे अवैध अस्पताल लगातार लोगों की मौत का कारण भी बन रहे हैं
