GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबद अंतर्गत गैस रिफलिंग के दौरान अचानक फोर व्हीलर में भीषण आग लग गई कोतवाली मोहम्मदाबद क्षेत्र के कस्बा के रोहिला चौराहा स्थित पर एक अहाते में कार में एलपीजी गैस डालते समय अचानक फोर व्हीलर में आग लग गयी l फोर व्हीलर में आग लगने से भगदड़ मच गई फोर व्हीलर को, जलता देख आनन-फानन में फोर व्हीलर में गैस डाल रहे व्यक्ति ने अचानक से बाकी खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाला और सिलेंडर आदि बाहर निकाले वहीं मुख्य द्वार में ताला लगाकर तत्काल फरार हो गया स्थाई लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व फायर ब्रिगेड को फोन किया कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई वहीं आग पर काबू पाया फोर व्हीलर जलते समय दो से लेकर चार बार हुए विस्फोट से राहगीरों में अफरा तफ़री मच गई प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोषियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर के कठोर कार्रवाई की जाएगी
