GSP NEWS चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट
कम्बल वितरण से बड़ी संख्या में लोगों को ठण्ड से निजात मिलेगी। हरदोई: श्रीशचन्द्र बारात घर में माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री नितिन अग्रवाल द्वारा जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किये। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार सभी जरुरतमंदो के साथ खड़ी है और हर जरूरतबंद को सरकारी हर प्रकार की सुविधायें दी जा रही है तथा नगर पालिका परिषद की ओर से ठण्ड से बचाव के लिए रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि वह हरदोई को आदर्श जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र के प्रत्येक पात्र एवं गरीब परिवारों को हर सम्भव सहायता दिलायी जायेगी। चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि कम्बल वितरण से बड़ी संख्या में लोगों को ठण्ड से निजात मिलेगी। विभिन्न वार्डों के सभासदों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कम्बल पाकर लोग काफ़ी ख़ुश नजर आये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व सभी सभासद उपस्थित रहे