सालियर पुलिस चौकी के पास भयानक हादसा, एक बाइक सवार की मौत, महिला ट्रक के नीचे फंसी, मासूम बच्ची सकुशल रुड़की: सहारनपुर-भगवानपुर मार्ग पर सालियर पुलिस चौकी अंडरपास के निकट एक ट्रक की चपेट में
मोटरसाइकिल सवार महिला-पुरुष का भयानक एक्सीडेंट हुआ है। अभी देर रात हुई इस घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की ट्रक के नीचे फंसने से मृत्यु हो गई। जबकि महिला बुरी तरह जख्मी हालत में ट्रक के नीचे फांसी हुई है। इसी बाइक पर सवार एक मासूम 2 साल की बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है और राहगीरों ने इस बच्ची को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घायल अवस्था में ट्रक के नीचे फंसी महिला सिर्फ कय्यूम नाम बता रही है। महिला ने बताया कि वे लोग गद्दारोना के निवासी हैं। इस संबंध में यदि किसी को इन लोगों के बारे में जानकारी हो तो कृपया सालियर पुलिस चौकी में तत्काल संपर्क करें