GSP NEWS चैनल नाजिम खान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से दूर कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोट कर सुरक्षाबलों की एक वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 8 जवान 1 ड्रायवर शहीद हो गए कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। बस्तर आईजी ने विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर से दूर कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेली के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के जवानों को उड़ा दिया। आईजी ने 8 जवान और एक ड्रायवर के शहीद होने की पुष्टि की है बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश बस्तर आईजी ने दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी पुष्टि की है। शहीद जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के थे। बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था। सुबह सोमवार को सुबह सर्चिंग के लिए निकली थी। कुछ सूत्रों ने घायल जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई है बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। IG बस्तर ने ये जानकारी दी है।