फर्रुखाबाद सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी के निर्देशन में आज 16 फरबरी को एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव के द्वारा सी.पी.इन्टरनेशनल स्कूल, फर्रूखाबाद में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एआरटीओ प्रशासन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाएं केवल लापरवाही की वजह से बढ़ती जा रही है जिसको नियंत्रण करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें। किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें, हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया बाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें प्रधानाचार्य संजय विष्ट द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहने के निर्देश दिए कि 18 वर्ष से उम्र पूर्ण करने से पूर्व तथा बिना डी0एल0 के किसी प्रकार का वाहन न चलाएं। अपने सभी साथियों से भी अपील करें कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके एआरटीओ प्रशासन द्वारा बताया गया कि अवयस्क द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेन्स के विद्यार्थियों के द्वारा वाहन चलाये जाते पाये जाने पर चालान के साथ-साथ संरक्षक मोटरवाहन स्वामी के विरूद्ध मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2019 की धारा-199क के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्राविधान है कि किसी किशोर द्वारा मोटरवाहन अपराध में किशोर के संरक्षक मोटरवाहन के स्वामी को ही दोषी मानते हुये दण्डित किया जाये। संरक्षक मोटरवाहन के स्वामी को 03 वर्ष तक कारावास तथा 25 हजार रू0 तक का जुर्माना आरोपित किया जा सकता है तथा अपराध में प्रयुक्त वाहन का पंजीयन 01 वर्ष की अवधि के लिये निरस्त कर दिया जायेगा तथा ड्राइविंग लाइसेन्स 25 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त ही बन सकेगा एआरटीओ प्रशासन द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी, प्रधानाचार्य संजय विष्ट तथा स्कूल का शिक्षण स्टॉफ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।