GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद आज दिनांक 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा संस्कार भारती यात्रा को भारती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मंडल फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता व पद अधिकारियों द्वारा व अन्य पद अधिकारियों द्वारा धूमधाम से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा निकाली गई
इस यात्रा में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया ये यात्रा शहर के पांडेश्वर नाथ शिवालय मंदिर से शुरू हुई रेलवे रोड,चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लाल सराय, लाल दरवाजा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए बद्री विशाल कॉलेज के पास स्वराज कुटीर पहुंच कर समाप्त हुई यात्रा में काफी बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे एकत्रित हुए , महिलाओं ने भी यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया बच्चों का उत्साही देखने लायक रहा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों नें भी भाग लिया संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, दिनेश मिश्रा, संजय गर्ग, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, मटर लाल, आदेश अवस्थी, विमलेश मिश्रा अमन दुबे आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, सदानंद शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, प्रभात मिश्रा प्रीति पवन तिवारी ,अर्चना एडवोकेट आदि रहे