
केरल निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस वाली यूडीएफ के पक्ष में रहे. शहर हो या गांव, हर जगह कांग्रेस वाली यूडीएफ का दबदबा दिखा. अब केरल निकाय चुनाव में चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा. उससे पहले ही एक कैंडिडेट ने अपना वादा निभा दिया है. वह कैंडिडेट है भारतीय जनता पार्टी का. जी हां, पलक्कड़ में BJP कैंडिडेट ने शपथ लेने से पहले ही अपना वादा निभाया. उनका नाम है- दीपक. उन्होंने लोकल बॉडी इलेक्शन में उनके बहुमत की सही भविष्यवाणी करने वाले को सोना देने का अपना वादा निभाया.
यह सोना पलक्कड़ कोडुम्बा पंचायत में जीते BJP कैंडिडेट दीपक ने सेना के एक जवान को दिया. मणिपुर से छुट्टी पर घर लौटे सैनिक ने बहुमत की सही भविष्यवाणी की थी. उस सैनिक का नाम है सबरी गिरीश. यह पहली बार है जब पलक्कड़ कोडुम्बा पंचायत में कोई BJP कैंडिडेट जीता है. इससे पहले BJP के पास कोई सीट नहीं थी, लेकिन भाजपा उम्मीदवार दीपक को पक्का यकीन था कि वह जीतेंगे. चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उन्होंने वादा किया था कि जो भी उनके वोट या बहुमत की सही भविष्यवाणी करेगा, उसे वह तोहफे में सोना देंगे.
जब नतीजे आए तो देश में किसी ने भी इसकी सही भविष्यवाणी नहीं की थी कि कौन जीतेगा और कौन नहीं. मगर मणिपुर से घर लौटे सैनिक सबरी गिरीश ने सही भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि भाजपा कैंडिडेट दीपक 211 वोटों से जीतेंगे. जब दीपक जीत गए तो उन्होंने सबरी गिरीश को तोहफे में एक ग्राम सोने का सिक्का दिया. लेकिन, सैनिक के जवान ने इसे स्वीकार नहीं किया, बल्कि देश के लिए कुछ अच्छा करने के लिए इसे दीपक को वापस सौंप दिया. इसके बाद दीपक ने कहा कि वह इसका इस्तेमाल वार्ड में खेल के शौकीनों के लिए खेल का सामान खरीदने में करेंगे
