
बिजनेस जगत में आज हलचल देखने को मिल रही है. कुछ खास कारोबार की खबरें ऐसी भी हैं जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ सकता है. फिर चाहे वह सोने और चांदी की कीमत हो या फिर पेट्रोल डीजल का दाम हो. आपको बता दें कि आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें फिसल गई हैं. दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 134000 रुपये पर आ गया है. गिरावट का कारण कमजोर ग्लोबल संकेत और निवेशकों की मुनाफावसूली है.
इसके अलावा लोगों की नजरें फिलहाल भारत और यूएस की ट्रेड पर है. सरकार ने भी इस बारे में जानकारी दी है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच ये डील हो सकती है लेकिन अभी कोई फाइनल डेट नहीं बताई गई है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में इंश्योरेंस सेक्टर में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयक को लोकसभा में मंगलवार को मंजूरी दे दी थी.
