फर्रुखाबाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर हरीश चन्दर द्वारा थाना जहानगंज में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात एवं शस्त्रागार का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायज़ा लिया डीआईजी हरीश चन्दर ने अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस प्रणाली के अद्यतन संचालन, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा हवालात की सुरक्षा व स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता व तत्परता बरतने के निर्देश दिए इस क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित आदि अधिकारी और पुलिस बल उपस्थित रहे।