GSP न्यूज़ चैनल जावेद उर्फ़ पप्पू अब्बासी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
आज शुक्रवार को रुपेश गुप्ता भाजपा फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष ने बताया की मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए आवेदन जमा किये गए अब नामांकन की प्रक्रिया की तरफ हमारी पार्टी बढ़ रही है वहीं अब दावेदारों के नामांकन होंगे जिला अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के सभी 18 मंडलों में शुक्रवार को मंडल चुनाव अधिकारी भेजे गये थे जिन्होंने मंडलों में दावेदारों के आवेदन लिये अब मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गयी है दावेदार अपना गुणा हिसाब में लग गये हैं जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि अभी आवेदन हुए हैं, अब रविवार 15 दिसंबर को नामांकन भी दाखिल कराया जायेगा
