आक़िल गौर पत्रकार उत्तराखंड

इटली के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री एंटोनियो तयानी भारत दौरे पर आए हुए हैं. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से उन्होंने पीएम मोदी को इटली आने का आधिकारिक निमंत्रण दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है. एंटोनियो तयानी ने ये भी जानकारी दी कि उनके न्यौते को पीएम मोदी ने स्वीकार भी कर लिया है और वे अगले साल इटली जाएंगे.
तयानी ने बताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक बहुत सकारात्मक रही. दोनों नेताओं ने भारत–इटली संबंधों को मजबूत करने, IMEC (India-Middle East-Europe Corridor) परियोजना, उद्योगों में सहयोग, व्यापार और संस्कृति पर चर्चा की. तयानी ने माना कि यूक्रेन युद्ध में शांति समझौते के लिए रूस पर दबाव बनाने में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. भारत–यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौता जल्द हो सकेगा.
