GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट 
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद बैरिस्टर असद ओवैसी साहब ने कहा,
“उत्तर प्रदेश के सीएम ने वाकई खतरनाक और आपत्तिजनक बात कही है। भारतीय मुसलमानों का बांग्लादेशी हिंदुओं से क्या लेना-देना है? बांग्लादेश में जो हो रहा है उसके लिए भारत का नागरिक कैसे जिम्मेदार है? और बीजेपी सरकार ने अपदस्थ नेता को भारत में रहने की अनुमति क्यों दी है? उस नेता को वापस (बांग्लादेश) भेजो। सीएम संभल मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि विचाराधीन है। यह गलत है। वह बाबरी मस्जिद के बारे में भी झूठ बोल रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वहां कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया था…आप किसका DNA टेस्ट करवाएंगे? आप ऊंची जाति से हैं तो किसका DNA टेस्ट करवाएंगे?…”
