GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद, सपा नेता अखिलेश कटियार को फ़र्रुखाबाद का SIR प्रभारी बनाया गया प्रदेश शासन निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान यानी SIR की अंतिम तिथि में अब बहुत कम समय शेष है, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार को जनपद फ़र्रुखाबाद का SIR प्रभारी बनाया गया है वे अखिलेश कटियार कल 29 नवम्बर को समाजवादी पार्टी कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस अवसर पर समस्त पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, सभी ब्लॉक प्रहरी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रांतीय पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष तथा सभी संगठनों की कार्यकारिणी के समस्त सदस्य सादर आमंत्रित होंगे चंद्रपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद ने सभी को पार्टी कार्यालय पर उपस्थित बैठक में होने को कहा है