फर्रुखाबाद आज,26 नवंबर को
संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिलारी द्वारा दिलाई गई संविधान की शपथ
फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया, इस अवसर पर डीएम द्वारा सभी कर्मियों और अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई व लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया व मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना गया व संविधान पर आधारित लघु फ़िल्म को देखा गया,इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी व समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।