GSP न्यूज चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ के कुंडा में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर के घर छापा मारा 2 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया
प्रतापगढ़ के कुंडा में पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्कर घर छापा मारा और 2 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया नोटों की गिनती करने के लिए पुलिस को 4 मशीनें मंगानी पड़ीं तस्कर राजेश मिश्रा का पूरा परिवार इस धंधे में शामिल है पुलिस ने बताया कि राजेश मिश्रा जेल में बंद है और उसके खिलाफ 14 से अधिक मामले दर्ज हैं उसकी 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर के भीतर से रुपये मिले 22 पुलिसकर्मियों ने 4 मशीनों से नोटों की काउंटिंग की, जो 24 घंटे तक चली