फर्रुखाबाद,जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, फर्रुखाबाद द्वारा प्रोत्साहन आउटरीच सत्र का मधुर मिलन गेस्ट हाउस, में आयोजन किया गया
—————— ———————– —–
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, फर्रुखाबाद द्वारा निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए निर्यात प्रोत्साहन आउटरीच सत्र का आयोजन 4 नवम्बर 2025 को मधुर मिलन गेस्ट हाउस, फर्रुखाबाद में किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं निर्यातकों का स्वागत उपरान्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 65 निर्यातक इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वी0के0 वर्मा, संयुक्त निदेशक,एम0एस0एम0ई मंत्रालय, आलोक श्रीवास्तव, भारतीय निर्यात संगठन महासंध एवं उपायुक्त उद्योग उपस्थित रहें। सर्वप्रथम नीरज सहायक निदेशक एम0एस0एम0ई0 भारत सरकार द्वारा संचालित निर्यातक इकाई की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गयी सूर्य प्रकाश यादव, उपायुक्त उद्योग द्वारा निर्यातक इकाईयों से सुझाव एवं नीतियों के समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। तदोपरान्त मो0 आजम खान सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा उ0प्र0 निर्यात प्रोत्साहन नीति-2025 के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। आलोक श्रीवास्तव, भारतीय निर्यात संगठन महासंध द्वारा भारत सरकार द्वारा एम0एस0एम0ई निवेशकों को निर्यात प्रक्रिया, प्रोत्साहन योजनाओं, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता मानकों और लॉजिस्टिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। निर्यात प्रोत्साहन सत्र के माध्यम से फर्रुखाबाद अपने पारंपरिक उत्पादों जैसे जरी जरदोजी, ब्लॉक प्रिंटिंग, आलू उत्पादन, फर्रुखाबादी नमकीन एवं हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रसिद्ध उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया । श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी महोदय, फर्रुखाबाद द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की 01 ट्रिलियन इकनाॅमी में निर्यात इकाईयों की अहम भूमिका दर्शाते हुये विकसित भारत का सपना साकार करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। अन्त में सहायक आयुक्त उद्योग सुश्री सोनाली सिंह द्वारा निर्यात प्रोत्साहन आउटरीच सत्र में उपस्थित जनपद के निर्यातकों एवं समस्त अधिकारियों का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया।