GSP NEWS चैनल की ओर से प्रदेश की सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें 
➡लखनऊ – शराब के नशे में जुआरियों का जमावड़ा, महिलाओं,किशोरियों का रास्ते से गुजरना दूभर, चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्ध विहार का मामला
➡आजमगढ़ – कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा, आग से किसी भी जनहानि की सूचना नहीं , शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका का मामला
➡प्रयागराज – फूल मंडी के आगे कूड़ा प्लांट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र का मामला
➡मुजफ्फरनगर – परेशान युवक ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष से परेशान होकर की आत्महत्या, जहर खाकर आरिफ ने अस्पताल में तोड़ा दम, मौत से पहले युवक ने वीडियो किया वायरल, पत्नी व सास,ससुर को मौत का जिम्मेदार बताया, चरथावल के मुर्दापट्टी का निवासी था मृतक युवक
➡अयोध्या- अज्ञात कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡कुशीनगर- मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, फूफा ने मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, घर पहुंची मां, खून से लथपथ मिली मासूम , घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार , खड्डा थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡बलरामपुर – बाइक सवार ने दो राहगीरों को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत, 55 वर्षीय राजकुमार पासवान गंभीर घायल, थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के चौकिया मोड़ का मामला
➡हापुड़ – बस की चपेट में आने से बचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, नशे में धुत रोडवेज चालक ने दौड़ाई बस, नशे में धुत चालक ने बस को सड़क पर दौड़ाया, बस की चपेट में आने से बचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पुलिसकर्मियों ने इधर उधर भागकर बचाई जान, ट्रैफिक इंचार्ज ने रोडवेज बस को सीज किया, हापुड़ नगर कोतवाली के मेरठ रोड का मामला
➡सीतापुर- प्राचीन गंगासागर तीर्थ पर दीपोत्सव, 21 हजार दीयों से जग मगाया तीर्थ, दीपदान के साथ की गई आतिशबाजी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे मौजूद, आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, दीवाली पर 3 दिवसीय मेले का आयोजन, रामकोट थाना इलाके में है गंगा सागर तीर्थ
➡लखनऊ- दिवाली पर दिल खोल कर ली लोगों ने संपत्ति, आवास विकास परिषद की बिकी संपत्तियां, 850 करोड़ रुपए की बिकी संपत्तियां, दशहरे पर 1178 करोड़ की बिकी थी संपत्तियां, 2 हजार करोड़ से ज्यादा की बिकी संपत्तियां, 2500 करोड़ रुपये की इस साल बिकी संपत्तियां, रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिकी संपत्तियां, यूपी में लखनऊ बना निवेशकों की पहली पसंद
➡सीतापुर- सड़क पार कर रहे राहगीर से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार व राहगीर हुए घायल, सिधौली कोतवाली इलाके में NH 30 पर हादसा
➡इटावा- आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल,दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, चिंगारी पड़ोसी के घर गिरने से बढ़ा विवाद, भर्थना कोतवाली क्षेत्र के घुमरिया का मामला
➡मैनपुरी – लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो , फायरिंग करते युवक का वीडियो हुआ वायरल , बेवर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
➡प्रयागराज- जगुआर से 6 लोगों को कुचलने वाला हिरासत में , पुलिस ने रचित मध्यान को हिरासत में लिया, लखनऊ स्थित निजी अस्पताल से हिरासत में लिया, तीन दिन पहले रचित ने 8 को टक्कर मारी थी, लूकरगंज इलाके में जगुआर कार से टक्कर मारी थी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 7 लोग घायल हुए थे, रचित मध्यान को पुलिस प्रयागराज लेकर आएगी
➡चित्रकूट- मंडलायुक्त अजीत कुमार और एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया दीपदान, भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के पवित्र रामघाट पर दीपदान कार्यक्रम
