फर्रुखाबाद के क्षेत्र नवाबगंज रावतपट्टी गांव में दीपावली की रात सोमवार शाम लगभग सात बजे दो वर्षीय मासूम बच्ची सत्यम की बिजली के झालर से करंट लगने से मौत हो गई।
GSP न्यूज चैनल नीरज राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद के क्षेत्र नवाबगंज रावतपट्टी गांव में दीपावली की रात सोमवार शाम लगभग सात बजे दो वर्षीय मासूम बच्चा सत्यम की बिजली के झालर से करंट लगने से मौत हो गई , रावतपट्टी निवासी आलोक कुमार अपने परिवार के साथ घर की दीपावली सजावट कर रहे थे। बाजार से लाई गई बिजली की झालर की जांच के बाद परिवार के और सदस्य छत पर मोमबत्तियां लगाने चले गए। इस दौरान सत्यम नीचे कमरे में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने जमीन पर रखी झालर के बल्ब को पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया।
परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और सत्यम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी स्थिति गंभीर थी तत्काल में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और दीपावली के अवसर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।