GSP न्यूज चैनल अनुराग कुमार राजेपुर तहसील प्रभारी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद राजेपुर अपनी बाइक से जा रहे अजय कुमार सिपाही को भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली ने इटावा बरेली हाईवे पर कुचल दिया जिससे सिपाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थाना राजेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांचपड़ताल की है जानकारी अनुसार जनपद इटावा के ग्राम नगला डाकू पोस्ट मामन थाना उसराहार निवासी 33 वर्षीय अजय कुमार पुत्र तिलक सिंह जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर में अजय कुमार सिपाही के पद पर तैनात थे वह आज गुरुवार सुबह लगभग 5:15 बजे बाइक से जा रहे थे थाना राजेपुर के ग्राम निबिया के निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर भूसा लदे ट्रेक्टर ने बाइक सबार अजय कुमार सिपाही को कुचल दिया जिससे हेलमेट लगाये सिपाही का सिर कुचल गया और उसके हेलमेट और बाइक के परखच्चे उखड़ गए सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी सूचना पर थाना राजेपुर पुलिस मौके पर पंहुची और ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया शव को मोर्चारी भेजा गया अजय कुमार सिपाही के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई थानध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया की परिजनों को सूचना दे दी गयी है शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा